3 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश में हादसों, राजनीतिक हलचलों और प्रशासनिक कार्रवाइयों से जुड़ी 25 बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। यहाँ पढ़ें दिनभर की सभी अहम अपडेट एक ही जगह।
1. इंदौर हादसा
इंदौर के एक स्वीमिंग पूल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। परिवार और इलाके में शोक का माहौल।
2. कैलाश विजयवर्गीय का बयान
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम हो या मंत्री, इंदौर के लिए लड़ने में कभी झिझक नहीं होती।
3. उज्जैन दौरे पर सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
4. भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई
भोपाल में सारिक मछली की कोठी पर बुलडोजर की तैयारी। 25 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई।
5. देवास में दुखद घटना
देवास में जन्मदिन पार्टी के बाद सोए दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।
6. डिंडोरी में नदी का उफान
चकरार नदी में बाढ़ जैसे हालात। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा।
7. शराब घोटाले पर सवाल
भोपाल में सीएजी ने खुलासा किया कि बिना वैध दस्तावेज शराब कंपनियों को 358 करोड़ लौटाए गए।
8. पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ी
एमपी के पंचायतों में 250 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आई। लोकल ऑडिट में बड़ा खुलासा।
9. बुरहानपुर में हत्या
प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।
10. हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता
भोपाल में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की शुरुआत की गई।
11. उमरिया सड़क हादसा
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल। शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर।
12. जबलपुर पासपोर्ट घोटाला
जबलपुर पते से अफगानी युवकों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने की कोशिश। एटीएस ने तीन गिरफ्तार किए।
13. महाकाल दर्शन
उज्जैन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए और ध्यान लगाया।
14. सागर आत्महत्या कांड
खुरई में चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या का खुलासा—दोस्त और पत्नी की बेवफाई बनी वजह।
15. भिंड में आत्महत्या
भिंड में व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने सिर रखकर आत्महत्या कर ली।
16. निजी स्कूलों की मान्यता रद्द
भोपाल: निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होने पर बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा, उन्हें सरकारी स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
17. दमोह में शव वाहन सेवा
दमोह जिले में अब शव को सरकारी वाहन से ले जाया जाएगा। परिजनों को ठेला या ऑटो की परेशानी नहीं होगी।
18. निर्वाचन आयोग का नया आदेश
भोपाल: निर्वाचन आयोग अब एईआरओ और ईआरओ को पारिश्रमिक देगा। बीएलओ की प्रोत्साहन राशि दोगुनी की गई।
19. इंदौर में सांड़ बचाव
खुले सीवर टैंक में गिरे सांड़ को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
20. बारिश से जलभराव
इंदौर समेत कई जिलों में बारिश से जलभराव। रातभर लोग घरों से पानी निकालते रहे।
21. सड़क पर वन्यजीव
गांवों में दहशत जब बीच सड़क पर वन्यजीव का जोड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसे तेंदुआ समझा।
22. लालितपुर में चौंकाने वाला दृश्य
श्मशान घाट में चिता की राख पर कुत्तों को खाते देखा गया। वीडियो वायरल।
23. भोपाल में दंपति गिरफ्तार
पति ने दूसरी महिला से रेप किया और पत्नी वीडियो बनाती रही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
24. एमपी में प्रिंसिपल का घिनौना कृत्य
एक प्रिंसिपल ने महिला टीचर से रेप किया और शादी के बाद उसकी तस्वीरें पति को भेजीं। मामला चर्चा में।
25. जबलपुर में मासूम की मौत
खेलते-खेलते 9 साल का मासूम सेप्टिक टैंक में गिर गया। दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम।





