अमेरिका: डेनवर एयरपोर्ट पर बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल, 173 यात्रियों की इमरजेंसी स्लाइड से कराई गई सुरक्षित निकासी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

डेनवर | शनिवार को अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट, जो मियामी के लिए रवाना होने वाली थी, टेकऑफ से पहले ही रुक गई जब उसके बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई और विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई

विमान में सवार 173 यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में 6 लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनमें से एक यात्री को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, विमान रनवे पर ही रुक गया, जिससे टेकऑफ रोक दिया गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू हुआ। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि बोइंग कंपनी के इसी मॉडल का एक और विमान हाल ही में भारत के अहमदाबाद में भी तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था, जिससे कंपनी की विमान सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।


यह घटना विमानन सुरक्षा को लेकर एक और गंभीर चेतावनी है। बोइंग 737 मैक्स सीरीज पहले भी तकनीकी समस्याओं को लेकर चर्चा में रही है। अमेरिकी एविएशन अथॉरिटीज इस घटना की जांच कर रही हैं और विमान संचालन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा