विदिशा में बारिश का कहर: बेतवा नदी में बही महिला, लटेरी में बहती कार को ग्रामीणों ने बचाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

विदिशा, मध्य प्रदेश: जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

शुक्रवार देर शाम दो अलग-अलग घटनाओं ने जिले को झकझोर दिया। एक तरफ गंजबासौदा में बेतवा नदी में एक महिला बह गई, वहीं लटेरी में ग्रामीणों ने बह रही एक कार को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया।


गंजबासौदा: बेतवा नदी में महिला बह गई

गंजबासौदा कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम मुटर्रा की राजकुमारी दांगी (40 वर्ष) अपने परिजनों के साथ घर में बनाए गए मिट्टी के शिवलिंग का विसर्जन करने आई थीं। जैसे ही वे नदी में शिवलिंग विसर्जन के लिए उतरीं, तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बेतवा नदी में बह गईं।

वहीं मौजूद एक युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की और नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो पाया। महिला देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला था। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है।


लटेरी: बहती कार को ग्रामीणों ने बचाया

विदिशा के लटेरी क्षेत्र के ग्राम रूसल्ली साहू में शुक्रवार दोपहर एक और घटना हुई, जब तेज बारिश के चलते एक कार तेज बहाव में बहने लगी। कार में सवार दो लोग किसी तरह समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कार बहकर दूर तक चली गई और डूबने के कगार पर पहुंच गई।

घटना के समय पुलिस तक सूचना तो पहुंचाई गई, लेकिन भारी बारिश और रास्ते बंद होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने त्वरित निर्णय लेते हुए पास के एक ट्रैक्टर को बुलवाया और रस्सियों की मदद से बहती कार को बाहर खींच निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कार को सुरक्षित निकाल लिया गया।


स्थिति गंभीर, प्रशासन अलर्ट पर

विदिशा जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और आवागमन बाधित हो गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे तटीय गांवों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ और पुलिस टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदियों और नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल