,

थीम रोड पर वृक्षारोपण में गड़बड़ी पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया सख्त: ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश, नई पौध की आपूर्ति व सुधार कार्य जारी

BY: Yoganand Shrivastva

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के मध्य से गुजर रहे 14 किलोमीटर लंबे थीम रोड के सौंदर्यीकरण पर हुई अनियमितता और घोर लापरवाही पर केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सख्त चेतावनी दी है। सिंधिया के प्रयासों और तत्कालीन प्रदेश सरकार के सहयोग से उक्त सड़क मार्ग के नवीनीकरण तथा डिवाइडर पर वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया था लेकिन कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के चलते सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए वृक्ष सूखने की कगार पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा वर्ष 2022–23 में 14 किलोमीटर डिवाइडर पर वृक्षारोपण कार्य के लिए भोपाल की एक फर्म को 99 लाख का ठेका दिया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ ₹14 लाख की भुगतान राशि लेने के बाद परियोजना को बीच में ही छोड़ दिया गया। इससे न केवल नागरिकों की अपेक्षाओं को ठेस पहुंची, बल्कि डिवाइडर पर लगाए गए पौधे उचित देखरेख के अभाव में सूखने लगे और क्षेत्र में झाड़ियाँ और जंगली घास फैल गई।

सिंधिया के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई
जैसे ही यह जानकारी केंद्रीय मंत्री सिंधिया के संज्ञान में पहुंची, उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर, शिवपुरी से संपर्क कर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की और संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ₹99 लाख की कुल स्वीकृत राशि में से ₹14 लाख का कार्य हुआ, जिसके बाद भुगतान किया गया। लेकिन कार्य में लापरवाही के चलते पौधों की स्थिति खराब हो गई और तत्पश्चात ठेकेदार की ₹3 लाख की सुरक्षा राशि ज़ब्त कर ली गई है।

नई पहल: अनुकूल पौधों की खेप और सफाई कार्य
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निर्देश के बाद फिलहाल डिवाइडर की झाड़ियों और जंगली घास की सफाई का कार्य प्रगति पर है, जो अगले कुछ दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात इस बार स्थान की अनुकूलता के अनुसार पौधों की नई खेप लगाई जाएगी। जानकारी अगले सप्ताह ₹80,000 की लागत से लगभग 500 पौधे पुनः रोपे जाएंगे, ताकि थीम रोड के सौंदर्य को फिरसे बहाल किया जा सके। यह पूरा घटनाक्रम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन उत्तरदायी कार्यशैली और सजग नेतृत्व को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता से जुड़े विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ ही पूरा किया जाएगा।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक