,

सरकार की सख्त कार्रवाई: ULLU, ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन, अश्लील कंटेंट का आरोप

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने डिजिटल मीडिया में फैल रहे अश्लील कंटेंट पर कड़ा रुख अपनाते हुए ULLU, ALTT, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT प्लेटफॉर्म्स और उनकी वेबसाइट्स को प्रतिबंधित करने का निर्देश जारी किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने इस आदेश के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को तत्काल प्रभाव से इन साइट्स को ब्लॉक करने को कहा है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

सरकारी एजेंसियों से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, ये OTT ऐप्स लगातार आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री प्रसारित कर रहे थे। इनमें से कई प्लेटफॉर्म IT अधिनियम 2000 और 2021 के इंटरमीडियरी गाइडलाइंस के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। कुछ OTT सेवा प्रदाताओं ने तो कंटेंट सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को भी दरकिनार कर दिया था।

किन ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगी रोक?

सरकार द्वारा प्रतिबंधित ऐप्स और उनके संबंधित वेबसाइट्स की सूची कुछ इस प्रकार है:

क्रमांकऐप नामवेबसाइट
1ALTTaltt.co.in
2ULLUullu.app
3Big Shotsbigshots.co.in
4Desiflixdesiflix.beer
5Boomexboomex.app
6Navarasa Litenavarasaworld.com
7Gulab Appgulabapp.com
8Kangan Appkangan.app
9Bull Appbullapp.in
10Jalva Appjalva.app
11Entertainmentwowentertainment.in
12Look Entertainmentlookentertainment.app
13Hit Primehitprime.in
14Feneofeneo.vip
15ShowXshowx.app
16Sol Talkiessoltalkies.in
17Adda TVaddatv.app
18HotX VIPhotx.vip
19Hulchalhulchal.co.in
20MoodXbit.ly/moodxxvip
21NeonX VIPneonxvip.in
22ShowHitshowhit.app
23Fugifugi.app
24Mojflixmojflix.com
25Triflickstriflicks.in

कानून के तहत कार्रवाई

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम 2021 के तहत यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ आई शिकायतें और निगरानी रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि ये कंटेंट की आड़ में अश्लीलता फैला रहे थे।

सरकार का यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अनुशासन स्थापित करने और अश्लीलता के प्रसार को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि भविष्य में भी ऐसे नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…