,

बेमेतरा के बीजा गांव में ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली

Lightning fell on the transformer in Bemetara's Bija village

रिपोर्ट: संजू जैन
साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजा में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हुआ। बिजली गिरने की चपेट में गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर आ गया, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। इस हादसे के बाद बीजा में लगभग 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।

ट्रांसफार्मर फेल, गांव अंधेरे में डूबा

ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान बिजली का कड़कड़ाना शुरू हुआ और अचानक एक जोरदार गड़गड़ाहट के साथ ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई। इसके बाद गांव की बिजली पूरी तरह गुल हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर मोबाइल चार्ज, पानी की मोटर, पंखे और घरेलू कामकाज सब ठप रहे।

प्रशासनिक सक्रियता से हुआ समाधान

बुधवार को देवरबीजा के जेईई और बीजा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई और बिजली विभाग से तत्काल संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर मंगवाया। उनकी त्वरित पहल के चलते गांव में जल्दी ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली लाइन बहाल कर दी गई।

राहत की सांस ले रहे ग्रामीण

गांव में जैसे ही बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हुई, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गर्मी और अंधेरे से परेशान बीजा के लोग अब प्रशासनिक प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। लोगों ने जेईई और पंचायत प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया कि उन्होंने समय रहते समस्या का समाधान कराया।

मुख्य बिंदु:

  • बीजा गांव में ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली
  • ट्रांसफार्मर फेल होने से 24 घंटे बिजली रही ठप
  • जेईई और सरपंच प्रतिनिधि की सक्रियता से लगा नया ट्रांसफार्मर
  • बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर पदयात्रा के जरिए…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर पदयात्रा के जरिए…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…