,

टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को फ्रांस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या रही वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image
Telegram CEO Pavel Durov

टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शनिवार शाम पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, ड्यूरोव प्राइवेट जेट से अजरबैजान से बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके खिलाफ फ्रांस की प्रशासन ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आइए जानते हैं कौन हैं पावेल ड्यूरोव और क्यों फ्रांस में मुश्किलों में घिर गए।

यह है आरोप
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े से जुड़े मामले में फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने पावेल को हिरासत में लिया है। इसके पहले 39 वर्षीय ड्यूरोव के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उन पर आरोप है कि प्लेटफॉर्म टेलीग्राम का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री की तस्करी करने के लिए किया गया।

गिरफ्तारी पर नहीं बोल रहा कोई
टेलीग्राम ने फिलहाल इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। फ्रांस के गृह मंत्रालय और पुलिस ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कदम उठा रहा है। हालांकि, साथ ही यह सवाल भी किया कि क्या पश्चिमी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ड्यूरोव की रिहाई की मांग करेंगे।

एक विवाह ऐसा भी सात की जगह लिए आठ वचन

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में