,

लोरमी: जंगली बायसन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Lormi: Suspicious death of wild bison causes commotion

रिपोर्ट: सुधेश पांडेय

लोरमी वन परिक्षेत्र के भरतपुर परिसर अंतर्गत 556 रिजर्व फॉरेस्ट में एक जंगली बायसन का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वन विभाग को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिवत अंतिम संस्कार किया।

मौके पर पहुंचे वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी

सूचना मिलते ही लोरमी एसडीओ दशांश सूर्यवंशी, परिक्षेत्र रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ टीम भी मौके पर पहुंची, जिसमें वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डॉ. पी. के. चंदन, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. प्रमोद नामदेव और डॉ. शिव पटेल शामिल थे। इन सभी ने बायसन के शव का संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया।

आपसी संघर्ष बना मौत की वजह

वन रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने जानकारी दी कि मृत बायसन नर था और उसकी उम्र करीब 6 से 7 साल बताई गई है। पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि बायसन के शरीर में गंभीर आंतरिक चोटों के निशान पाए गए, जो आपसी संघर्ष का संकेत देते हैं। इसी कारण उसकी मृत्यु हुई है।

डीएफओ के मार्गदर्शन में किया गया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने डीएफओ के निर्देश पर बायसन के शव को विधिपूर्वक दफनाया। वन विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों में चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। वे चाहते हैं कि वन विभाग क्षेत्र में बायसन और अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…