,

कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी संजय रॉय का क्राइम सीन से फुटेज लगा हाथ

Kolkata RG Kar Rape Murder

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी को ईयरफोन के साथ क्राइम सीन पर देखा गया है। इसकी फुटेज केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के हाथ लगी है। संजय रॉय की यह फुटेज सेमिनार रूम के पास की है। इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के गले में ब्लूटुथ ईयरफोन नजर आ रहा है।

बता दें कि कोलकाता पुलिस ने हॉस्पिटल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटुथ के बेस पर संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद संजय रॉय की ओर से अपने गुनाह कबूल किए गए थे। फिलहाल संजय रॉय सीबीआई की कस्टडी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय रॉय समेत 6 लोगों की आज सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट करने वाली है।

आरोपी संजय रॉय ने कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष

महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सीबीआई को शुक्रवार (23 अगस्त 2024) को सियालदह कोर्ट से आरोपी संजय रॉय की रिमांड मिली। इस दौरान आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हामी भर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मैजिस्ट्रेट ने आरोपी से पूछा कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति क्यों दे रहा है तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। आरोपी रॉय ने मजिस्ट्रेट से कहा, “मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे फंसाया जा रहा है। शायद पॉलीग्राफ टेस्ट से यह साबित हो जाए।” बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल की भी पॉलीग्राफ टेस्ट होने वाला है।

आरोपी की मां ने बेटे को बताया निर्दोष

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी संजय रॉय की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा, “जो किया वो समझेगा। इस घटना में एक आदमी नहीं हैं, बल्कि कई आदमी है। मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है, वह बेकसूर है।” इसके अलावा आरोपी की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने सिर्फ एक ही शादी की है और उसके चार बार शादी करने की खबर पूरी तरह से झूठी है।

इसके अलावा आरोपी की बड़ी बहन ने कहा कि संजय की दो शादी हुई थी। उसे रेप और हत्या मामले की जानकारी टीवी के जरिए मिली। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिले।

https://swadeshlive.com/he-went-abroad-in-search-of-employment-after-spending-lakhs-of-rupees-but-america-sent-him-back/लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर