,

Delhi Student Accident: दिल्ली छात्र हादसे के विरोध में आरा में उबाल, AISA ने सरकार से मांगा जवाब

Delhi Student Accident

Report: Neha gupta

Delhi Student Accident दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए छात्र हादसे को लेकर बिहार के आरा स्थित एसबी कॉलेज में गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से कैंडल लाइट विजिल और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने हादसे में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार एवं संबंधित संस्थानों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

हादसे के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Delhi Student Accident कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और छात्रावासों व शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना था कि देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं लगातार सामने आ रही हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

छात्र संगठनों ने उठाए सुरक्षा के सवाल

Delhi Student Accident आरवाईए जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि यदि देश की राजधानी में ही कमजोर बुनियादी ढांचे और जर्जर भवनों के कारण छात्रों की जान जोखिम में पड़ सकती है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं छात्र नेता साहिल अरोरा ने आरोप लगाया कि छात्र सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं के मुद्दे पर सरकारों को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह होने की जरूरत है।

सुरक्षित हॉस्टल और मुआवजे की मांग

Delhi Student Accident कार्यक्रम में मौजूद छात्र नेताओं और छात्राओं ने मांग की कि सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुलभ और मजबूत हॉस्टल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही घायल छात्रों के बेहतर इलाज की व्यवस्था तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने जर्जर छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित बनाने और छात्र हितों से जुड़े आवश्यक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने की भी मांग उठाई।

कार्यक्रम में एसबी कॉलेज छात्र संघ से जुड़े प्रतिनिधियों, विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Read this: Benefits of Sleeping : बाईं करवट सोने की आदत क्यों मानी जाती है फायदेमंद? खाना खाने के बाद तुरंत सोने वालों के लिए जानें जरूरी बात

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर

Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा कदम, नया Face Authentication Tool लॉन्च

BY: Yoganand Shrivastava Aadhaar Card आधार से जुड़ी पहचान सत्यापन प्रक्रिया को

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

Bhopal: प्रदेश की सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, एक गेंदबाज हुआ बाहर

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट