,

भोपाल में सड़क धंसी, बना 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा, बड़ा हादसा टला

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | राजधानी भोपाल में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर की ओर जाने वाली व्यस्त सड़क अचानक धंस गई। यहां करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें आसानी से एक कार समा सकती थी। घटना के वक्त सौभाग्य से सड़क पर कोई वाहन नहीं था, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब सड़क एकाएक भरभराकर नीचे बैठ गई। वहां से गुजर रही कुछ गाड़ियां चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। सड़क धंसते ही ट्रैफिक बाधित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे एमपी नगर एसडीएम एलके खरे ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल बेरिकेडिंग कराई गई।


सियासत गरमाई, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

घटना के तुरंत बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया मौके पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना पीडब्ल्यूडी की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।

बरोलिया ने कहा, “अगर उस वक्त कोई वाहन सड़क से गुजरता, तो पूरा परिवार हादसे का शिकार हो सकता था। यह पूरी तरह से लापरवाही है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।”

वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे रहेंगे” — लेकिन उन्होंने मामले की जांच और ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई की बात भी कही।


पुराना नाला बना हादसे की वजह

एसडीएम खरे ने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास ज्योति टॉकीज के सामने पुराना फुटपाथ और नाला मौजूद है। बारिश के चलते नाले के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे ऊपर की सड़क धंस गई। यह सड़क 2002 में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) से पीडब्ल्यूडी को सौंप दी गई थी, जिसके बाद से पीडब्ल्यूडी डिवीजन-2 इसका रखरखाव कर रहा है।


तुरंत सुधार कार्य शुरू

प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी को आज ही मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा गया है। इसके अलावा, ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिसबल भी तैनात किया गया है ताकि यातायात में कोई रुकावट न हो।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…