Madhya Pradesh:छतरपुर में भीषण हादसा, ओवरलोड ऑटो और ट्रक में भिड़ंत, 7 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मध्य प्रदेश के छतरपूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा एक ऑटो की भिड़त ट्रक से हो गई। जिसकी वजह से 7 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से ऑटो कर धाम में जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। बता दें कि झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर ट्रक और ऑटो की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना ऑटो की रफ्तार तेज होने की वजह से हुई है।

7 की गई जान

मीडिया के मुताबिक, छतरपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर श्रद्धालु बागेश्वर धाम जा रहे थे। इनका ऑटो सुबह 5 बजे झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर पहुंचा था। इसी दौरान रफ्तार तेज होने की वजह से ट्रक से टकरा गया। भीषण टक्कर होने की वजह से 7 लोगों की जान चली गई और 6 श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट किया गया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, ऑटो में यात्रियों की संख्या अधिक थी।

पूरा परिवार हुआ तबाह

मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो टैक्सी चालाक प्रेम नारायण कुशवाहा हैं, जनार्धन जिनकी उम्र 45 साल है। बता दें कि इस हादसे में पूरा परिवार तबाह हो गया है। सभी परिवार 1 साल की मासूम का मुंडन कराने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में लखनऊ की संगीता यादव के पति और 1 साल की बच्ची की भी मौत हो गई, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया