,

उदयपुर में 24 घंटों तक इंटरनेट सेवा ठप, इलाके में अभी भी तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार (16 अगस्त) को एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। यह मामला सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही जमकर पथराव भी किया। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उदयपुर समेत आस पास के इलाकों में इंटरनेट अगले चौबीस घंटों तक के लिए बंद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में चाकू घोंपने की घटना के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उदयपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भीड़ ने मचाई उत्पात

पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में इकट्ठा हो गए। इसके बाद भीड़ ने पथराव किया और तीन से चार कारों में आग लगा दी। तनाव को बढ़ता देख शहर में धारा 144 लगा दी गई।

हिंदू संगठनों ने बंद करवाए बाजार

शुक्रवार शाम को तनाव बढ़ता देखर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए। हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवाईं। कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिसमें दुकानों के कांच के दरवाजे टूट गए।

पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद

वहीं, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है उस सरकारी अस्पताल के बाहर सैंकड़ों लोग जमा हो गए। जिसको देखर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

अराजक तत्वों के हर गतिविधि पर नजर

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है और सभी पुलिस अधिकारी जमीनी स्तर पर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थिति को लेकर मीटिंग भी की।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर