,

धमतरी: हाटकेशर वार्ड में गुंडों का आतंक, वार्डवासी पहुंचे थाने

Dhamtari: Terror of goons in Hatkeshar ward, ward residents reached the police station

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी शहर के हाटकेशर वार्ड में गुंडे-बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब वार्डवासियों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार हो रही गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियों से परेशान लोग कोतवाली थाना पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

घरों में घुसकर कर रहे मारपीट

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड के ही कुछ युवक नशे की हालत में गलियों में घूमते हैं और अश्लील गालियां देते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब ये युवक घरों में घुसकर मारपीट करने लगते हैं और चाकू लेकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

पुलिस पर भी उठे सवाल

वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कार्रवाई का दिया गया आश्वासन

इस मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि वार्ड में जल्द ही गश्त बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

हाटकेशर वार्ड की स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को और अधिक सजग और सक्रिय होना पड़ेगा, ताकि नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी सकें।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर