,

इंदौर में जमीन घोटाला: एक ही जमीन दो बार बेची, दोनों से वसूली रकम, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, इंदौर में एक चौंकाने वाला भूमि घोटाला सामने आया है, जिसमें एक ही जमीन को दो अलग-अलग खरीदारों को बेचकर उनसे मोटी रकम वसूलने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक जमीन, दो सौदे, दोनों से पैसे

इंदौर क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई नरेंद्र सिसौदिया (निवासी बड़ा बागड़दा) और सोहनलाल की शिकायत पर की है। इन दोनों ने आरोप लगाया है कि सुमित नाहर (पुत्र कैलाश नाहर, निवासी जावरा कंपाउंड) नामक व्यक्ति ने एक ही जमीन दो बार बेच दी और दोनों से बड़ी रकम वसूल कर ली।

सोहनलाल से हुआ था पहला सौदा

शिकायतकर्ता सोहनलाल ने बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम चिमनखेड़ी (देपालपुर) में स्थित है। उसने यह जमीन 50 लाख रुपए प्रति बीघा की दर से सुमित नाहर को बेची थी। सौदे के अनुसार सुमित ने पांच चेक दिए, जिनमें से दो चेक तो क्लियर हो गए लेकिन बाकी तीन चेक बाउंस हो गए और भुगतान नहीं मिला।

खुलासा: दूसरे खरीदार को भी बेची जमीन

जब सोहनलाल ने पेमेंट के लिए सुमित से बार-बार संपर्क किया, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में सोहनलाल को जानकारी मिली कि वही जमीन सुमित ने नरेंद्र सिसौदिया को भी बेच दी है और उससे पूरी रकम भी वसूल ली है। हैरानी की बात यह रही कि न तो सोहनलाल को बाकी राशि दी गई और न ही नरेंद्र को जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई।

दस्तावेज़ और बातचीत से सामने आया सच

जब सोहनलाल ने नरेंद्र से संपर्क किया, तो नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पूरी रकम सुमित को दी है और जमीन के कागजातों में उनका नाम दर्ज है। इस खुलासे के बाद दोनों ने मिलकर क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी सुमित नाहर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर