इंदौर में नर्स ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर दी जान, युवक के इनकार से टूटा रिश्ता; इंस्टाग्राम चैट्स से खुला मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: एमवाय अस्पताल में कार्यरत एक 27 वर्षीय नर्स ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह जिस युवक से विवाह की उम्मीद लगाए बैठी थी, उसी के विवाह से इनकार के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने जांच के बाद युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका की पहचान मीनाक्षी, निवासी ई-सेक्टर, राजनगर, इंदौर के रूप में हुई है, जो 16 जून को अपने कमरे में मृत पाई गई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) से मिले संदेशों और कॉल डिटेल्स ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।


बड़वानी का युवक बना वजह

मीनाक्षी की बातचीत बड़वानी जिले के ठीकरी निवासी पंकज केसरे नामक युवक से हो रही थी। जानकारी के अनुसार, पंकज को मीनाक्षी के परिजनों ने विवाह के लिए उपयुक्त समझा था, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क शुरू हुआ और मुलाकातें भी हुईं। हालांकि, यह संबंध अभी तक परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी तरह ज्ञात नहीं था।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मीनाक्षी पंकज को बेहद पसंद करती थी, और उससे शादी की इच्छुक थी। लेकिन पंकज ने हाल ही में मीनाक्षी को यह कह दिया कि वह अब किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। यह सुनकर मीनाक्षी टूट गई और मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।


मरने से पहले आखिरी बात उसी युवक से

फोन रिकॉर्ड्स और इंस्टाग्राम चैट से पता चला है कि मीनाक्षी की मौत से ठीक पहले उसकी आखिरी कॉल और वीडियो कॉल भी पंकज से ही हुई थी। इसके बाद उसने अस्पताल में प्रयुक्त होने वाला एक घातक इंजेक्शन खुद को लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी की तैयारी

चंदन नगर थाना पुलिस ने पंकज केसरे के खिलाफ (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंकज के खिलाफ मीनाक्षी को भावनात्मक रूप से गुमराह करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साक्ष्य मजबूत हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और