,

ग्वालियर: गैंगस्टर बंटी भदौरिया शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, मध्यप्रदेश: ग्वालियर में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर बंटी भदौरिया को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 2 जून को हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हत्या के बाद से फरार चल रहे बंटी की तलाश में पुलिस पिछले 20 दिनों से जुटी थी। रविवार रात बंधोली गांव के जंगलों में जब पुलिस की टीम ने उसे घेरा, तो बंटी ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी।


जंगल में हुई मुठभेड़

पुलिस को बंटी की लोकेशन उटीला थाना क्षेत्र के बंधोली गांव के जंगलों में मिली थी। वहां पहुंचते ही पुलिस पर बंटी ने गोली चलाई। लेकिन जवाबी फायरिंग में बंटी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।


भोला हत्याकांड में था मुख्य आरोपी

2 जून की रात, बिरलानगर लाइन नंबर-2 में भोला सिकरवार पर उस समय हमला हुआ था, जब वह अपने घर के पास खड़ा था। बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उनके साथियों ने मिलकर भोला पर गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पेट और प्राइवेट पार्ट के बीच लगी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। उसके साथी पवन उर्फ कल्लू श्रीवास भी गोली लगने से घायल हुआ था।


पुरानी रंजिश और गैंगवार

भोला और बंटी के बीच दुश्मनी कोई नई नहीं थी। लगभग 6 साल पहले एक हत्या के प्रयास के मामले से शुरू हुई यह गैंगवार समय के साथ और हिंसक होती गई। भोला का भाई हेमू सिकरवार, जो खुद घायल पक्ष में शामिल रहा है, दोनों गुटों के बीच शांति नहीं बनने दे रहा था। एक साल पहले भोला ने बंटी पर एक होटल में गोली चलाई थी, जिसमें बंटी घायल हुआ था।


सोशल मीडिया से शुरू हुआ खून-खराबा

भोला की हत्या से कुछ घंटे पहले उसके भाई दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस डालकर बंटी को चेतावनी दी थी। उसी रात बंटी ने हमला कर भोला को मौत के घाट उतार दिया।


जमानत पर था बाहर, फिर किया हमला

बंटी भदौरिया हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने 10 मई को भोला के साथी पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जो अब तक लंबित थी।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

भोला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोली उसके पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी किडनी और लिवर डैमेज हो गए थे। इससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


हत्या में कुल 9 लोग आरोपी

हजीरा थाना में दर्ज एफआईआर में बंटी सहित 9 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें शिवा राजावत, रानू, श्याम सिंह भदौरिया, लाला कमरिया, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू, मुनीम धाकड़, कल्याण धाकड़ और राहुल सोलंकी शामिल हैं। इनमें से तीन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


SSP का बयान

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बंटी की लोकेशन मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…