,

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत कब मिलेगी? जानें आने वाले दो दिनों का मौसम अपडेट

BY: Yoganand shrivastva

नई दिल्ली, दिल्ली और आसपास के इलाकों में उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ लगातार बनी हुई नमी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कब होगी मानसून की दस्तक और कब मिलेगी गर्मी से राहत।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उससे तुरंत राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।


रविवार और सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

  • रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • दिन में हल्की बारिश और तेज सतही हवाओं का अनुमान है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
  • सोमवार को मौसम में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

शनिवार को कहां-कहां हुई हल्की बारिश?

शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। IMD की रिपोर्ट के अनुसार:

  • सफदरजंग: 2.6 मिमी
  • पालम: 0.4 मिमी
  • आयानगर: 0.4 मिमी
  • लोधी रोड: 0.2 मिमी

शनिवार को दोपहर 2:30 से शाम 5:30 के बीच पालम में 1.4 मिमी, सफदरजंग में 0.8 मिमी और अन्य इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।


तापमान और उमस का रहेगा दबदबा

  • रविवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
  • हल्की बारिश के बावजूद उमस कम नहीं होगी, जिससे लोगों को पसीने और चिपचिपाहट से राहत नहीं मिलेगी।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

रविवार सुबह 9 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 59 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

AQI कैटेगरी:

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बहुत खराब
  • 401-500: गंभीर

दिल्ली-एनसीआर के लोग फिलहाल उमसभरी गर्मी से पूरी तरह राहत की उम्मीद नहीं कर सकते। हालांकि, हल्की बारिश और तेज हवाएं थोड़ी राहत जरूर देंगी। मानसून की पूरी तरह सक्रियता के लिए लोगों को अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…