,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश ने रचा इतिहास, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ किया देश को गौरवान्वित

BY: Yoganand Shrivastva

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जब लाखों लोगों ने एक साथ योग कर दो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की नींव रख दी। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को इस भव्य आयोजन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन गया है।

3 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ किया योग

मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि विशाखापट्टनम के आरके बीच पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करीब 3.03 लाख लोगों ने एक ही स्थान पर एक साथ योगाभ्यास कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने कहा कि सटीक संख्या की पुष्टि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की टीम द्वारा जल्द की जाएगी।

आदिवासी छात्रों ने भी किया कमाल

इसी आयोजन में एक और रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जब 22,122 आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार कर अपनी ऊर्जा और समर्पण से सबका दिल जीत लिया।

2.45 करोड़ से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

सीएम नायडू ने बताया कि इस बार के योग दिवस को लेकर राज्यभर में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सरकार को जहां करीब दो करोड़ रजिस्ट्रेशन की उम्मीद थी, वहां आंकड़ा 2.45 करोड़ तक पहुंच गया। उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया।

प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अमूल्य है। “मोदी जी की दूरदर्शिता और प्रयासों से आज योग 175 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है,” नायडू ने कहा।

जल्द शुरू होगी ‘योग सुपर लीग’

सीएम नायडू ने यह भी घोषणा की कि सितंबर से ‘योग सुपर लीग’ की शुरुआत की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि योग को एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में शामिल कराने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास किए जाएं।

हर दिन करें योग: सीएम की अपील

उन्होंने जनता से अपील की कि हर व्यक्ति रोजाना कम से कम एक घंटा योग को जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा, “आज योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है जो स्वास्थ्य, शांति और आत्मिक संतुलन का प्रतीक है।”

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…