,

सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला, एक घायल, जांच जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। संदिग्ध उग्रवादियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर सोमवार (10 जून, 2024) को हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया है इस पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

कई राउंड हुई गोलीबारी

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के जिरीबाम जिले से गुजर रहा था। जिसकी वजह से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। लेकिन इस हमले की वजह से यहां भारी तनाव पैदा हो गया है। खबरें ये भी हैं कि इस दौरान अचानक कई राउंड की गोलीबारी भी हुई जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। 

दिल्ली गए हुए हैं सीएम एन बीरेन सिंह

गनीमत रही कि इस काफिले में सीएम सिंह नहीं मौजूद थे क्योंकि वो नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए दिल्ली गए हुए हैं जहां से वो वापस नहीं लौटे हैं। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा काफिले पर हुए हमले के दौरान सीएम एन बीरेन सिंह मौजूद नहीं थे क्योंकि अभी तक वो दिल्ली से नहीं लौटे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री लौटने के बाद जिरीबाम जाना था।  

ICC Champions Trophy 2025: भारत के दो शहरों में ICC ट्रॉफी टूर का आयोजन किया

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व