,

मंत्री के ड्राइवर की गुंडागर्दी: सरकारी वाहन से ससुराल पहुंचा, पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

सीहोर, मध्य प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के सरकारी काफिले में शामिल वाहन का चालक शनिवार रात अपनी ससुराल पहुँच गया — लेकिन ये दौरा विवादों से घिर गया। सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग कर गंजबासौदा पहुंचे ड्राइवर ने जब पत्नी को जबरन साथ चलने को कहा और उसने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, विरोध करने पर सास और साले पर भी हाथ उठा दिया।


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर प्रद्युम्न भोपाल से रात करीब 11 बजे सरकारी वाहन में बैठकर सीहोर जिले के गंजबासौदा स्थित अपने ससुराल जा पहुँचा। वाहन पर साफ तौर पर “मप्र सरकार” लिखा हुआ था, जो मंत्री के काफिले का हिस्सा बताया गया है।

जैसे ही उसने अपनी पत्नी अंजलि को साथ चलने को कहा और उसने इनकार किया, प्रद्युम्न ने झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी सास और छोटे भाई से भी मारपीट की गई। विवाद के दौरान सरकारी वाहन को भी क्षति पहुँची, जिसे बाद में गंजबासौदा सिटी पुलिस थाने में रखवाया गया।


घरेलू विवाद बना बवाल की जड़

पीड़िता अंजलि ने पुलिस को बताया कि पति प्रद्युम्न के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और इसी कारण पिछले छह महीनों से उनके रिश्ते में खटास चल रही है। जबरन साथ ले जाने की कोशिश और घरेलू हिंसा का मामला उसी पुराने विवाद से जुड़ा है।


बिना अनुमति मंत्री की कार लेकर निकल पड़ा

गाड़ी के मालिक ऐश्वर्य सराफ ने बताया कि यह कार मंत्री राकेश शुक्ला के सरकारी आवास पर लगी थी और ड्राइवर ने बिना किसी पूर्व सूचना के वाहन को लेकर ससुराल की ओर रुख किया। यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि सरकारी संसाधनों का व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग किया गया है।


पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

गंजबासौदा सिटी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार को कब्जे में लेकर थाने में रखा गया है और पूरे प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट