दुर्ग में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी: राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fraud in the name of digital arrest in Durg: Another accused arrested from Rajasthan

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

दुर्ग जिले में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर की जा रही बड़ी साइबर ठगी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के उदयपुर से एक और आरोपी भरत कुमार मेनारिया को गिरफ्तार किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

इस साइबर ठगी का शिकार इंद्रप्रकाश कश्यप नामक व्यक्ति हुआ, जिसने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाला खुद को ट्राई (TRAI) का अधिकारी बताकर पेश कर रहा था। उसने बताया कि उनके आधार कार्ड का उपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है और जल्द ही उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जाएगा।

कॉल करने वाले ने डर और भ्रम की स्थिति पैदा करते हुए कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए किश्तों में कुल 49 लाख रुपये जमा करवाए।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अलग-अलग स्थानों से पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा। अब इस कड़ी में भरत कुमार मेनारिया का नाम सामने आया, जिसे उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी भरत कुमार का खुलासा

पूछताछ में भरत कुमार ने कबूल किया कि उसने अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। बदले में उसे ठगी की रकम में 20 प्रतिशत का कमीशन मिलता था। इस लालच में वह साइबर गिरोह का हिस्सा बना।

आगे की जांच जारी

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों