,

अमेरिका में भारतीय छात्र से आपराधिक जैसा व्यवहार, मामला गरमाया; अमेरिका और भारत के दूतावासों ने दी प्रतिक्रिया

BY: Yoganand Shrivastva

अमेरिका के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ कथित तौर पर आपराधिक व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में देखा गया कि छात्र को हथकड़ी पहनाकर जमीन पर लिटाया गया, और अधिकारियों ने उसे घुटनों से दबा रखा था। यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

अमेरिकी दूतावास का बयान

भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“अमेरिका वैध यात्रियों का स्वागत करता है, लेकिन यह ध्यान देना जरूरी है कि अमेरिका की यात्रा करना कोई अधिकार नहीं है। हम अवैध प्रवेश, वीजा उल्लंघन या किसी भी अमेरिकी कानून की अवहेलना को सहन नहीं करेंगे।”

घटना के चश्मदीद ने जताई चिंता

इस घटना का एक गवाह और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा:

“मैंने देखा कि एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित किया गया। उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ, उसे हथकड़ी लगी थी और वह रो रहा था। वह इस देश में अपने सपनों को पूरा करने आया था, किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। यह देखकर एक एनआरआई होने के नाते मैं बेहद असहाय और दुखी महसूस कर रहा था।”

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा:

“हमें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय नागरिक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हम इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमारा मिशन हमेशा भारतीय नागरिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।”

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…