,

मां की अधूरी ख्वाहिश को पूरा करने निकली बेटी, अस्थियों को बोतल में बंद कर शुरू किया ‘वर्ल्ड टूर’

BY: Yoganand Shrivastva

इंग्लैंड के ओल्डहैम की रहने वाली कैरा मेलिया ने अपनी मां के सपनों को मरने नहीं दिया। 24 वर्षीय कैरा की मां वेंडी चैडविक का हमेशा से सपना था दुनिया घूमने का, लेकिन जिंदगी की जिम्मेदारियों ने उन्हें कभी ये मौका नहीं दिया। पांच बच्चों की अकेली मां होने के चलते वेंडी ने अपने अरमानों को कुर्बान कर दिया।

लेकिन उनकी मौत के बाद बेटी ने एक ऐसा अनूठा और भावुक कदम उठाया, जिसकी इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है।

अस्थियों को बोतल में बंद कर समुद्र की लहरों के हवाले

कैरा ने अपनी मां की राख को एक कांच की बोतल में बंद किया। उस बोतल में एक छोटा सा नोट भी रखा था, जिस पर लिखा था:

“यह मेरी मां हैं। कृपया इसे यहीं वापस डाल दें, वह दुनिया की सैर पर हैं।”

इसके बाद कैरा ने इस बोतल को स्केगनेस के समुद्र में प्रवाहित कर दिया। कैरा को उम्मीद है कि यह बोतल समुद्र की लहरों के साथ दुनिया भर के देशों तक पहुंचेगी, और उनकी मां का अधूरा सपना धीरे-धीरे पूरा होगा।

पहली बार लौटी, फिर किसी ने भेजा आगे

रिलीज के 12 घंटे बाद, वही बोतल वापस उसी समुद्र तट पर मिल गई। लेकिन बोतल मिलते ही एक महिला ने मां के सपने की कद्र करते हुए उसे फिर से समुद्र में फेंक दिया

केली शेरिडन नाम की महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट से बोतल की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा:

“हमें ये प्यारी महिला स्केगनेस के समुद्र किनारे मिली। जैसा लिखा गया था, हमने इसे फिर से समुद्र में प्रवाहित कर दिया। यात्रा मंगलमय हो।”

वीडियो में एक छोटा बच्चा बोतल को समुद्र में फेंकता दिखाई दे रहा है, जिसने सबका दिल छू लिया।

दोस्त का था अनोखा सुझाव

कैरा ने शुरुआत में मां की अस्थियों को तट पर विसर्जित करने की सोची थी, लेकिन उनके चचेरे भाई और करीबी दोस्त ने बोतल के जरिए ‘वर्ल्ड टूर’ का सुझाव दिया। इस विचार को अपनाकर कैरा ने अपनी मां को सपनों की सैर पर रवाना कर दिया।

इंटरनेट पर लोगों ने जताया सम्मान

इस खूबसूरत और भावनात्मक पहल ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को भावुक कर दिया। एक यूजर ने लिखा:

“इस कहानी को पढ़कर मेरी आंखों में आंसू आ गए। उम्मीद है कि यह मां दुनिया की सबसे सुंदर जगहों तक पहुंचे।”

वहीं, दूसरे ने कहा:

“कितना प्यारा और अनोखा विचार है यह। ये सच्चा प्यार और श्रद्धांजलि है।”

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट