,

UP के भदोही में सनसनी: 70 साल के बुज़ुर्ग ने बेटे को मारी गोली, मौके पर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand shrivastva

भदोही, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के औराई थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पैसों के विवाद में उलझा था परिवार

पुलिस के अनुसार, घटना भदोही के चेरापुर गांव की है। आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका बेटा तनंजय दुबे (उम्र 47 वर्ष) मुंबई में रहता था और हाल ही में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आया हुआ था।

मृतक के बेटे विशाल दुबे उर्फ राजा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और दादा के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि कैलाश नाथ ने गुस्से में अपनी राइफल से दो गोलियां चलाईं। पहली गोली लक्ष्य से चूक गई, लेकिन दूसरी गोली तनंजय के सीने में जा लगी

अस्पताल में तोड़ा दम

गोली लगने के बाद तनंजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता