,

लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ ने फलक नाज को किया नजरअंदाज? पुरानी अनबन आई सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जो इस समय स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी तबीयत नहीं, बल्कि उनकी पुरानी दोस्त और ‘ससुराल सिमर का’ की को-एक्ट्रेस फलक नाज के साथ रिश्तों में आई दूरी है। फलक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दीपिका से संपर्क नहीं हो पाया: फलक नाज
टेली मसाला से बातचीत में फलक नाज ने बताया कि जब उन्होंने दीपिका की बीमारी के बारे में सुना, तो उन्होंने तुरंत उन्हें कॉल किया। फलक ने कहा,

“मैंने शोएब और दीपिका दोनों को कॉल किया था, लेकिन मेरी बात उनसे नहीं हो पाई। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं, अल्लाह उन्हें शिफा दे। मैं चाहती हूं कि अगर बात बनती है, तो मैं खुद मिलने जाऊं। शायद वह अस्पताल की व्यस्तताओं में हों या फिर कोई पुरानी बात दिल में रह गई हो।”

दोस्ती से दूरियां कैसे बढ़ीं?
दीपिका और फलक के बीच दोस्ती ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर शुरू हुई थी और वे एक-दूसरे के बेहद करीब थीं। फलक तो दीपिका और शोएब की शादी में भी शामिल हुई थीं। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता, रिश्तों में खटास आ गई। एक पुराने इंटरव्यू में फलक ने इस बात पर निराशा जताई थी कि दीपिका ने शादी के बाद दोस्ती निभाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दीपिका की सेहत को लेकर क्या है जानकारी?
दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर उनके पति शोएब इब्राहिम ने जानकारी दी थी कि 16 मई को उन्हें तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में पता चला कि उनके लीवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है। जांचों के बाद पुष्टि हुई कि यह ट्यूमर स्टेज 2 कैंसर में तब्दील हो चुका है। हालांकि, अब तक ट्यूमर को हटाने की सर्जरी के बारे में कोई औपचारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

फैन्स कर रहे दुआएं
दीपिका की इस लड़ाई में उनके चाहने वाले और करीबियों से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। फलक नाज सहित कई लोग उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, उनके और फलक के बीच की दूरी ने एक बार फिर पुराने रिश्तों और विवादों को चर्चा में ला दिया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की