मुंबई एयरपोर्ट पर फूटा अदनान सामी का गुस्सा, ‘प्रणाम सर्विस’ को बताया बेहद लापरवाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – मशहूर गायक अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी गाने या बयान को लेकर नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर मिली खराब सेवा को लेकर। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए प्रणाम मीट एंड ग्रीट सर्विस को “शर्मनाक” और “अत्यंत खराब अनुभव” वाला करार दिया है।

X (पूर्व में ट्विटर) पर जताई नाराजगी
अदनान सामी ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा अब तक की सबसे खराब सेवाओं में से एक बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सेवा बेहद सुस्त, अव्यवस्थित और गैर-जिम्मेदार है, जिससे उन्हें कई बार असुविधा का सामना करना पड़ा है।

पोस्ट में क्या बोले अदनान सामी?
उन्होंने लिखा, “मुंबई एयरपोर्ट पर ‘प्रणाम सेवा’ देश की सबसे निकम्मी और आलसी सेवा बन चुकी है। इसमें ग्राहकों की कोई परवाह नहीं की जाती। यह अनुभव बेहद बुरा और निराशाजनक रहा। एयरपोर्ट प्रशासन को चाहिए कि वह इस सेवा में तुरंत सुधार करें।”

मुंबई एयरपोर्ट का जवाब
अदनान सामी की आलोचना पर मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई। उनके आधिकारिक अकाउंट से जवाब दिया गया, “सामी जी, आपके फीडबैक के लिए धन्यवाद। हमें यह जानकर खेद है कि आपका अनुभव असुविधाजनक रहा। हमने आपकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचा दी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

सामी का पलटवार
हालांकि, गायक को एयरपोर्ट की यह प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “इस तरह का टेम्पलेट जवाब और भी अपमानजनक है। इससे कोई हल नहीं निकलता।”

प्रणाम सर्विस क्या है?
बता दें, ‘प्रणाम मीट एंड ग्रीट’ सेवा खास तौर पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर आरामदायक अनुभव देने के लिए शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत यात्रियों को लगेज संभालने, वीआईपी स्वागत, और गाइडेड ट्रांजिट की सुविधाएं दी जाती हैं। हालांकि अदनान सामी का अनुभव इस सेवा को लेकर बेहद नकारात्मक रहा।

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: