,

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने दोषी ठहराया — जल्द होगी सजा का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मऊ — मऊ सदर से विधायक और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है। एमपी-एमएलए कोर्ट, मऊ ने उन्हें विवादित भाषण (हेट स्पीच) मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अब्बास अंसारी के साथ उनके भाई मंसूर अंसारी को भी दोषी ठहराया है।

अब कुछ ही देर में अदालत द्वारा सजा की घोषणा की जाएगी।

चुनाव प्रचार में दिया था विवादित बयान

घटना 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की है। उस दौरान सपा और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के गठबंधन में अब्बास अंसारी को मऊ सदर सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास ने एक उत्तेजक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि सरकार बनने के बाद अधिकारियों से हिसाब बराबर किया जाएगा।

उनकी इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई और चुनाव आयोग ने उनकी चुनावी गतिविधियों पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई अब पूरी हुई है।

अब्बास की पहली जीत, लेकिन भविष्य पर संकट

अब्बास अंसारी ने 2022 में मऊ से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय सुभासपा और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि बाद में सुभासपा ने सपा से गठबंधन तोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया।

लेकिन अब जब हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया है, तो उनके राजनीतिक करियर पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। कुछ ही देर में उनकी सजा का ऐलान होने वाला है, जो उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की