विदेश मंत्री जयशंकर का सख्त रुख: ‘पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और पीओके पर ही होगी बात, किसी तीसरे पक्ष की भूमिका अस्वीकार्य’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बने तनाव के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत होती है, तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर ही केंद्रित होगी। इसके अलावा किसी अन्य विषय पर चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं है।

तीसरे पक्ष की भूमिका को किया खारिज

डॉ. जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवादों को सुलझाने में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि यह एक पूरी तरह द्विपक्षीय मामला है और इसे सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जाएगा।

दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन समारोह में दिया बयान

यह बयान उन्होंने दिल्ली में होंडुरास के दूतावास के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों से एक सहमति रही है कि हमारे आपसी संबंध और संवाद केवल द्विपक्षीय स्तर पर होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।”

बातचीत की शर्तें साफ: आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान

विदेश मंत्री ने यह भी दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से संवाद सिर्फ आतंकवाद के मुद्दे पर होगा। जयशंकर ने कहा, “अगर पाकिस्तान को भारत से बातचीत करनी है, तो उसे आतंकवाद के ढांचे को समाप्त करना होगा। उन्हें अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या करना है। भारत सिर्फ आतंकवाद पर चर्चा के लिए तैयार है।”

जयशंकर के इस बयान से एक बार फिर भारत का सख्त और स्पष्ट रुख सामने आया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक किसी भी प्रकार की सामान्य बातचीत संभव नहीं है। साथ ही भारत ने यह भी जता दिया है कि अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है और भारत-पाक विवादों को केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाया जाएगा

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन