‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान की मिसाइल चाल नाकाम, भारत ने हवा में ही किया ध्वस्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते पाकिस्तान की बेचैनी अब खुलेआम नजर आ रही है। इस सैन्य अभियान के तहत भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जिससे पाकिस्तान की बौखलाहट और भी बढ़ गई है। इसी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत की सीमा की ओर एक मिसाइल दागी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते पहचान लिया और हवा में ही नष्ट कर दिया।

अमृतसर के पास हवा में उड़ा दी गई पाकिस्तानी मिसाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल अमृतसर के समीप भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे तुरंत ट्रैक किया और कार्रवाई करते हुए मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। इस घटना ने भारत की हाईटेक डिफेंस प्रणाली की मजबूती को फिर एक बार साबित कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से फिर सीमा पर उकसावे की कोशिश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते पहले ही पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी और नागरिक इलाकों को निशाना बनाने जैसी हरकतें शुरू कर दी थीं। अब मिसाइल हमले की यह कोशिश साफ दिखाती है कि पाकिस्तान अंदरूनी और अंतरराष्ट्रीय दबाव में है।

भारत सतर्क, जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार

भारतीय सेना और वायुसेना पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में

Morena :भारत बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति, रूस को छोड़ेंगे पीछे: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद

Singrauli : NCL में गूंजी इंकलाब की आवाज: मशाल जुलूस के साथ 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल का शंखनाद

Report: Suresh kumar Singrauli नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के श्रमिक क्षेत्रों में

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

EDIT BY: PRIYANSHI SONI Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…. 12000 बीघा जमीन कब्जाने के