,

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने फूंका ट्रक…

- Advertisement -
Ad imageAd image
A young man died in a truck accident, angry family members set the truck on fire...

स्थान: दमोह, मध्यप्रदेश
तारीख: 1 मई 2025
संवाददाता: अंकुल विदौल्या

दमोह जिले के जबलपुर-दमोह नेशनल हाईवे पर स्थित जबेरा थाना क्षेत्र के गुबरा गांव में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर लिया और देखते ही देखते उसमें आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ट्रक गेहूं से भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

आगजनी और सड़क पर जाम के चलते हाईवे पर यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही जबेरा चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

यह घटना न केवल एक दुखद हादसा है बल्कि स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा और प्रशासन की भूमिका को लेकर आक्रोश भी पैदा कर रही है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता