,

बोकारो में इंटर और डिग्री कॉलेज शासी निकाय की बैठक आयोजित

Inter and degree college governing body meeting held in Bokaro

शिक्षा की गुणवत्ता पर रहा मुख्य जोर

स्थान: बोकारो | दिनांक: 30 अप्रैल 2025 | रिपोर्टर: शेखर

बोकारो: बोकारो विधानसभा क्षेत्र के इंटर और डिग्री कॉलेजों के शासी निकाय की एक अहम बैठक आज बोकारो परिषद में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र की विधायक और कॉलेज शासी निकाय की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने की।

बैठक में कॉलेज के सचिव, प्रिंसिपल तथा शासी निकाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेजों को मिलने वाले अनुदान, उसके खर्च की योजना और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा करना था।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि, “शिक्षा को बेहतर बनाने और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। अनुदान राशि के समुचित उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए कॉलेज प्रशासन को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में और भी योजनाएं बनाई जाएंगी।

इस बैठक को लेकर शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन में भी उत्साह देखा गया, और सभी ने मिलकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

दैनिक राशिफल 01 मई 2025: राशियों का सटीक विश्लेषण

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…