,

भारत-पाक तनाव के बीच अफगान विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजनयिक, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के वरिष्ठ राजनयिक आनंद प्रकाश ने काबुल में अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। इस अहम बैठक में द्विपक्षीय राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान मामलों के महानिदेशक और विशेष प्रतिनिधि आनंद प्रकाश ने अफगान विदेश मंत्री के साथ बातचीत के दौरान राजनीतिक सहयोग बढ़ाने, व्यापार और पारगमन (Transit Cooperation) को प्रोत्साहित करने तथा हालिया क्षेत्रीय घटनाओं पर विचारों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने, वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

भारत-पाकिस्तान तनाव की पृष्ठभूमि में हुई बैठक

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी है। इसी संवेदनशील माहौल के बीच यह भारत-अफगानिस्तान बैठक हुई है।

अफगानिस्तान की ओर से क्या सुझाव दिए गए?

बैठक के दौरान अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी ने दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को आसान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों, मरीजों और छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने का भी आग्रह किया, ताकि मानवीय और व्यावसायिक संबंध मजबूत हो सकें।

भारतीय पक्ष का रुख

भारतीय राजनयिक आनंद प्रकाश ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अफगानिस्तान सहयोग को बढ़ाने की उम्मीद जताई। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत ने अफगानिस्तान में अपनी विकासात्मक सहायता जारी रखने के संकल्प को दोहराया। साथ ही भारत ने अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश की रुचि भी जताई। इसमें उन परियोजनाओं को दोबारा शुरू करना भी शामिल है, जिन्हें पहले के हालात के कारण स्थगित कर दिया गया था।

पहलगाम हमले पर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार..यह भी पढ़े

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में