,

धमतरी: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, बम और नक्सली सामग्री बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Naxals' plans foiled, dump bombs and Naxal material recovered

रिपोर्ट – वैभव चौधरी, धमतरी

धमतरी।
जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र चमेदा-साल्हेभाट के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार सुबह सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी धमतरी और सीएएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा डंप किए गए 9 प्रकार के बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेदा और साल्हेभाट जंगल में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तत्काल सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान तीन कुकर बम, तीन टिफिन बम, दो पाइप बम, एक वॉकी-टॉकी और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा बलों ने मौके पर ही सभी बमों को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। यह बरामदगी नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने में सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि नक्सली अक्सर हमलों को अंजाम देने से पहले जंगलों में बम और हथियार छिपाकर रखते हैं, लेकिन समय पर मिली सूचना और सुरक्षाबलों की सतर्कता से इस बार उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका।

धमतरी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी किसी भी नक्सली साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में