कश्मीर आतंकी हमले के चलते कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ रद्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress' 'Save Constitution Rally' cancelled due to Kashmir terror attack

भूपेश बघेल ने दी जानकारी

दुर्ग, छत्तीसगढ़ — कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित कांग्रेस की राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। यह रैली 25 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 अप्रैल को भिलाई में प्रेस कांफ्रेंस कर रैली की जानकारी दी थी। लेकिन कश्मीर में हुए हमले को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने इसे स्थगित करने का निर्णय लिया। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने रैली रद्द करने की औपचारिक सूचना जारी की। उन्होंने कहा कि “देश में दुखद घटना हुई है, ऐसे समय में हमारा दायित्व बनता है कि हम संवेदनशीलता दिखाएं।”

यह रैली संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में आयोजित की जा रही थी, जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना थी। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष