,

रेलकर्मी की पिटाई के विरोध में डीआरएम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः राजेश गोयल, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

धनबाद: रेलकर्मियों ने अपने एक साथी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात बेकारबांध स्थित वाटर सप्लाई विभाग में तैनात वाल्व मैन रंजन कुमार के साथ उसी विभाग के एक अन्य कर्मचारी मनोज कुमार ने पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद में मारपीट कर दी। इस हमले में रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल रेलवे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पिटाई की घटना से नाराज़ रेलकर्मियों ने एकजुट होकर डीआरएम कार्यालय का रुख किया और दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी रंजीत कुमार यादव ने बताया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खातेगांव में बस की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम…यह भी पढ़े

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में