,

कोरबा: सर्वमंगला रेल ब्रिज के नीचे अधूरी सड़क से उड़ रही धूल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: Dust flying from the incomplete road under the Sarvamangala Rail Bridge

धूल से राहगीर हो रहे परेशान

रिपोर्ट: उमेश डहरिया, कोरबा

कोरबा, 24 अप्रैल।
कोरबा जिले में सर्वमंगला से कनवेरी मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, लेकिन सर्वमंगला मंदिर के पास बने उरगा-गेवरा रेल ब्रिज के ठीक नीचे सड़क का एक अधूरा हिस्सा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

रेल ब्रिज के नीचे लगभग 50 मीटर की सड़क अब तक नहीं बन पाई है, जिसके चलते इस हिस्से से गुजरते समय भारी मात्रा में धूल उड़ रही है। यह धूल न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डाल रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई गई और सीसी सड़क का अधिकांश हिस्सा बना दिया गया। परंतु, रेल ब्रिज के नीचे का हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि वे इस ओर तत्काल ध्यान दें और अधूरी सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। यदि यह कार्य शीघ्र नहीं हुआ तो धूल की यह समस्या गर्मी के मौसम में और भी विकराल रूप ले सकती है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में