,

मिर्जापुर: गौ तस्करी रोकने के अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur: Police got big success in the campaign to stop cow smuggling

मुठभेड़ के बाद दो तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश — जनपद मिर्जापुर में गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के सख्त निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओ.पी. सिंह और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में गठित एक संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

थाना लालगंज प्रभारी संजय सिंह, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी मानवेंद्र सिंह की टीम ने जयकर खर्द के जंगल में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश गुप्ता (निवासी सत्तनपुर रईसी, थाना जंसा, वाराणसी) और मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव (निवासी गंज ख्वाजा जंसो की मढई, अली नगर, चंदौली) के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें तत्काल पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

मौके से पुलिस ने बरामद किए:

एक पिकअप वाहन

12 राशि गोवंश

दो अवैध तमंचा (315 बोर)

दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस

पुलिस ने इस मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला थाना लालगंज मिर्जापुर में दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को जनपद मिर्जापुर में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

13 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Mahakali Movie का टीजर रिलीज, भूमि शेट्टी के महाकाली रूप ने उड़ाए होश, जानें कब होगी रिलीज

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर

Basti Murder Case: रास्ते के विवाद में युवक की मौत, हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच