मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mirzapur: Cow smuggler arrested in police encounter

कब्जे से 50 गोवंश और अवैध हथियार बरामद

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
जनपद मिर्जापुर में अपराध की रोकथाम और गो-तस्करी पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसएसपी सोमेन बर्मा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा प्रभारी अजय कुमार सेठ की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

घटना ग्राम फरहदा की है, जहां कालकालियां नदी के किनारे पुलिस टीम और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।

पुलिस ने मौके से वसीम के कब्जे से 50 गोवंश (गाय व बछड़े) बरामद किए हैं। साथ ही मुठभेड़ में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के संबंध में थाना अहरौरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गो-तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा संदेश गया है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Korba: प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो चला दी गोली, सनकी युवक गिरफ्तार

Report by: Umesh Dahariya, Edit by: PriyanshiSoni Korba: कोरबा के बालकों थाना

Rudraprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 1 दिवसीय रुद्रप्रयाग दौरा

Rudraprayag: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर

Ambikapur: 12वीं परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अम्बिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र में आज

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेैं.. 1. स्कूल में बच्चों का

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. आधे मध्य प्रदेश में

Horoscope: 20-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के