बेमेतरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Friendship on Facebook, then rape under the pretext of marriage

बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन

दुर्ग जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में आज बेमेतरा जिला मुख्यालय के सिग्नल चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर जिलेभर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर काबू पाने में विफल साबित हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ विरोध प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अपील पर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बेमेतरा में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
पुतला दहन को रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन अंततः पुतला जल गया और पुलिस तमाशबीन बनी रही।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार जल्द दोषियों को सख्त सजा नहीं दिलाती और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जाता, तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'