,

एमपी में भ्रष्टाचार का तूफान! जीतू पटवारी ने ग्वालियर में सरकार को घेरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
जीतू पटवारी ने एमपी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा – “मोहन यादव सरकार में कर्ज, क्राइम, कमीशन का बोलबाला”

ग्वालियर: कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को ग्वालियर में बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश में भ्रष्टाचार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

किसानों और महिलाओं पर वादा खिलाफी

पटवारी ने कहा, “सरकार ने किसानों को 2700 रुपये गेहूं, 3100 रुपये धान और 6000 रुपये सोयाबीन का दाम देने का वादा किया था। महिलाओं को 3000 रुपये और युवाओं को ढाई लाख नौकरियां देने की बात हुई थी, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।”

सौरभ शर्मा घोटाले का मामला

कांग्रेस नेता ने परिवहन विभाग के अधिकारी सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार मामले को भी उठाया: “इतना बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सिर्फ छोटे मछलियों को पकड़ा गया। असली गुनहगार आज भी फ्री घूम रहे हैं।”

पत्रकारों पर हमले की निंदा

भोपाल में पत्रकार सिरोनिया के साथ हुए घटना का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा, “पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सरकार की तानाशाही को दिखाता है।”

सरकार पर गंभीर आरोप

उन्होंने दावा किया कि “आज एमपी में हर दफ्तर में भ्रष्टाचार है। अगर ईमानदारी से जांच हो तो हर मंत्री जेल पहुंच जाए। यह सरकार सिर्फ कर्ज, क्राइम, कमीशन और करप्शन चला रही है।”

ट्विटर पर भी हमला:
पटवारी ने ट्वीट कर कहा – “80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर हैं, बेरोजगारी बढ़ी है, लेकिन सरकार झूठे दावे करती है।”

Ye Bhi Pade – MP में आज सोने-चांदी का भाव क्या है? ईद पर खरीदारी के लिए बेस्ट डील

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र