भाईदूज पर बहन से मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – मंगेश रजक

बीना: के आगासौद थाना क्षेत्र की मंडी बामोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सनाई गांव में भाईदूज पर अपने भाई को टीका लगाने इंदौर से आई बहन के सामने ही उसके भाई के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे तो अपने भाई को बचाने आई बहन के साथ लोगों ने जमकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी ऊषा आदिवासी भाईदूज पर अपने भाई महेंद्र आदिवासी को टीका लगाने के लिए सनाई गांव आई हुई थी। जब वह गांव पहुंची तो उसके सामने ही गांव के कुछ लोग उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। भाईदूज पर अपने भाई को पीटते हुए वह देख नहीं सकी तो वह अपने भाई को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ कुल्हाड़ी और डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। परिजन उसे तत्काल खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे भर्ती कराया गया है। घायल महिला की मां मुन्नी आदिवासी ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। यहां तक कि भाईदूज पर वह अपने भाई को टीका भी नहीं लगा सकी। उसके बेटे और बेटी के साथ आरोपियों ने बिना वजह के मारपीट की है।