भोपाल और इंदौर में सोने की कीमतें
इंदौर। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। भोपाल में 22 कैरेट सोने का मूल्य 8,310 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का मूल्य 8,726 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है।
शनिवार को भोपाल सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज भी अपरिवर्तित है। इसी तरह, 24 कैरेट सोने की दर 87,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। इंदौर में भी 22 कैरेट सोने का भाव 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 87,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चांदी की कीमतों में भी स्थिरता
बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। भोपाल और इंदौर के बाजारों में रविवार को चांदी का भाव 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, और आज भी यह दर कायम है।
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क प्रदान किए जाते हैं। इसमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। बाजार में सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोने की बिक्री होती है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट की संख्या जितनी अधिक होगी, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।
24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसकी अत्यधिक शुद्धता के कारण इससे आभूषण बनाना मुश्किल होता है। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर ज्वैलर्स 22 कैरेट सोने को प्राथमिकता देते हैं।
भोपाल रो रहा अपने लाल मनीष शंकर शर्मा के लिए: वो आईपीएस जिसने दुनिया जीती




