,

NZ Vs PAK: 1st T20 में किवी टीम ने पाक को धूल चटाई, 9 विकेट से जीत दर्ज की

- Advertisement -
Ad imageAd image
New Zealand vs Pakistan

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 1st T20I हाइलाइट्स: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 92 रनों के मामूली लक्ष्य को 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने प्रमुख भूमिका निभाई, जबकि पाकिस्तान के गेंदबाजों को रन गति पर नियंत्रण रखने में संघर्ष करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने पहले 4 विकेट महज 11 रनों पर गंवा दिए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रमकता दिखाई, जिससे पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से दवाब में आ गई। कप्तान सलमान अली आगा और खुशनिल शाह ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे अपने अच्छे शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने में सफल नहीं हो सके। अंत में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 91 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन और जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी की, जिसमें जेमिसन ने 3 विकेट और डफी ने 4 विकेट चटकाए।

मैच का स्कोर कार्ड:
न्यूजीलैंड 92/1 (10.1 ओवर)
पाकिस्तान 91/10 (18.4 ओवर)
मैच का परिणाम: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 1st T20I हाइलाइट्स:
मैच समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसेवेल ने कहा कि यह एक शानदार दिन था और उन्हें काइल जेमिसन और जैकब डफी की गेंदबाजी देखकर मजा आया। उन्होंने कहा कि टीम अगले मैचों में भी यही प्रयास जारी रखेगी।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि यह उनके लिए एक मुश्किल दिन था, लेकिन उन्हें इसे जल्दी ही भुलाकर अगले मैच में वापसी करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का नया गेंद के साथ अच्छा काम किया और वे अगले मैच में भी इसी तरह गेंदबाजी करेंगे।

मैच के प्लेयर ऑफ द मैच काइल जेमिसन ने कहा कि मौसम की स्थिति उनके पक्ष में थी और टीम के प्रयासों ने अच्छा परिणाम दिया। उन्होंने अपनी टीम के साथी जैकब डफी की भी तारीफ की और कहा कि उनके साथ गेंदबाजी करना शानदार अनुभव था।

अगला टी20 मैच मंगलवार, 18 मार्च को 1:15 AM GMT को खेला जाएगा।

ये भी पढ़िए: पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड: 1 रन पर 3 विकेट, क्या ये है टीम की असली औकात?

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र