आनंदधाम वृद्धाश्रम में महिला दिवस एवं होली उत्सव का भव्य आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A grand celebration of Women's Day and Holi festival at Anand Dham Old Age Home

भोपाल, 9 मार्च 2025 – The Unity Social Welfare Foundation ने आनंदधाम वृद्धाश्रम, भोपाल में महिला दिवस एवं होली उत्सव का भव्य आयोजन किया। इस खास मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं संगीत, नृत्य और रंगों के उल्लास से वातावरण खुशी और उमंग से भर गया।

महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मध्य प्रदेश पुलिस की SI शिवानी दीक्षित को उनकी निष्ठा और सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट अजिकोशी, जो सेंट्रल इंडिया की फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी हैं, को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए सराहा गया।

योग गुरु एवं ज्योतिषाचार्य दीक्षा रावत, जो लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “संस्था सदैव समाजसेवा के प्रति समर्पित रही है। महिला सशक्तिकरण और बुजुर्गों की खुशियों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”

संगीत, नृत्य और होली का उल्लास

कार्यक्रम का संचालन 94.3 My FM की लोकप्रिय RJ अंकिता ने किया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और प्रेरणादायक संवादों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम खास बन गई जब अमन कुमार एवं उनके म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी धुनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर गुलाल और फूलों से होली खेली, जिससे पूरा वातावरण प्रेम और उल्लास से भर गया।

संस्था के पदाधिकारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति

इस आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष मंजू सिंह, सचिव सरोज पांडे, मोना, ज्योति, भारती, दिव्या श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, शंकर पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसे यादगार बनाया।

संस्था का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएं

The Unity Social Welfare Foundation का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सहयोग प्रदान करना है, विशेष रूप से बुजुर्गों, जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए। संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे समाज में जागरूकता, सकारात्मकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।

IND vs AFG टेस्ट आज से, जानें मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट और पूरी टीम

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट मुकाबला अब

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग पूरी, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Awarapan 2: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल