पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि बम सक्रिय है या निष्क्रिय हो चुका है।
यात्रियों में मची अफरातफरी, ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
रेलवे ट्रैक के पास बम मिलने की खबर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरिस से लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
फ्रांस के अधिकारियों ने यात्रियों से की अपील
फ्रांसीसी रेलवे प्राधिकरण एसएनसीएफ ने यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया है। पुलिस के निर्देश पर गारे डू नॉर्ड स्टेशन पर सभी ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और यात्रियों को अपडेट देने का आश्वासन दिया है।
बम की जांच जारी, पूरी रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल बम की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर सतर्क हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बम सक्रिय है या निष्क्रिय। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
छतरपुर में एसएचओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत..यह भी पढ़े





