,

नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, 4 दिन पहले हुई थी शादी

- Advertisement -
Ad imageAd image
The body of the newly married woman was found hanging in the room; she had got married in a temple four days ago.

सोनभद्र। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

चार दिन पहले मंदिर में हुई थी शादी

मृतका की पहचान आस्था, पत्नी कुश निवासी न्यू मार्केट के रूप में हुई है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आस्था की शादी चार दिन पहले शक्तिनगर स्थित ज्वाला मुखी मंदिर में हुई थी। वह मध्य प्रदेश के बैढ़न की रहने वाली थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य था, लेकिन गुरुवार सुबह यह दुखद घटना सामने आई।

दरवाजा तोड़कर देखा तो मिला शव

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब आस्था के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने कई बार दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। अंदर देखा तो नवविवाहिता का शव पाइप के सहारे फांसी से लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर संभव एंगल से इसकी पड़ताल की जा रही है।

आगे की जांच जारी

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है। परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और