,

फैमिली कोर्ट से लौट रहे दामाद को ससुराल पक्ष ने पीटा, सोना लूटकर फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image
In-laws beat up son-in-law returning from family court, looted gold and fled

रिपोर्टर-शुभम त्रिपाठी

झांसी। झांसी जिले के मोठ कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां फैमिली कोर्ट की तारीख कर लौट रहे एक दामाद पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद आरोपियों ने करीब 150 ग्राम सोने की चूड़ियां लूट लीं और मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित राजा सोनी, निवासी महावीरनपुरा, मोठ, ने बताया कि वह फैमिली कोर्ट, झांसी से तारीख कर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसने चिरगांव थाना क्षेत्र में स्थित अपनी सराफा की दुकान से तीन जोड़ी सोने की चूड़ियां उठाईं और घर के लिए निकल पड़ा।

जैसे ही वह परगैना बंबा, मोठ कोतवाली क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी एक चार पहिया वाहन में सवार उसके ससुरालियों ने उसे रोक लिया। उसका ससुर गाड़ी से उतरकर उससे बात करने लगा, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते ही पीड़ित के साले ने अचानक आकर उसकी बुलेट बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। इसी बीच ससुराल वाले उसकी तीन जोड़ी सोने की चूड़ियां लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही मोठ कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित राजा सोनी से पूछताछ की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का बयान

पीड़ित राजा सोनी ने बताया, “मैं फैमिली कोर्ट से वापस आ रहा था, तभी रास्ते में मेरे ससुरालियों ने मेरी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरी सोने की चूड़ियां लूटकर भाग गए।”

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और