मिल्कीपुर उपचुनाव 2025: बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बनाई बड़ी बढ़त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MILKIPUR BY ELECTION LIVE UPDATES


MILKIPUR BY ELECTION LIVE UPDATES

11:16 AM, 08 फरवरी 2025
मिल्कीपुर चुनाव: दसवें राउंड के बाद भाजपा को 53,193 वोट
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। दस राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 53,193 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अजीत प्रसाद 24,588 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं।

10:58 AM, 08 फरवरी 2025
मिल्कीपुर चुनाव परिणाम: भाजपा की बढ़त बरकरार
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की बढ़त लगातार बनी हुई है।

10:53 AM, 08 फरवरी 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम 2025: भाजपा निर्णायक जीत की ओर
दस राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 28,530 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:45 AM, 08 फरवरी 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव: चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में पूजा-अर्चना की
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या के मंदिर में पूजा की। वह सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद से काफी आगे चल रहे हैं।

10:39 AM, 08 फरवरी 2025
आठवें राउंड तक भाजपा को 41,646 वोट मिले
आठवें राउंड तक चंद्रभानु पासवान को 41,646 वोट मिले, जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 19,568 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 1,335 वोट मिले हैं।

10:35 AM, 08 फरवरी 2025
ओपी राजभर का बयान: ‘अखिलेश यादव के पास कहने को कुछ नहीं बचा’
उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि “लोग विकास चाहते हैं और भाजपा विकास का वादा पूरा कर रही है। जनता मोदी सरकार के कार्यों पर भरोसा जता रही है।”

10:25 AM, 08 फरवरी 2025
आठवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 22,122 वोट से आगे
आठवें राउंड के बाद चंद्रभानु पासवान 22,122 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को इस राउंड में 2,063 वोट मिले, जबकि भाजपा को 5,461 वोट प्राप्त हुए।

10:22 AM, 08 फरवरी 2025
सातवें राउंड में सपा को 2,476 वोट मिले
सातवें चरण में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 2,476 और भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 4,064 वोट मिले।

10:21 AM, 08 फरवरी 2025
छह राउंड के बाद भाजपा को 32,121 वोट
छह राउंड की गिनती के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 32,121 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 15,029 वोट प्राप्त हुए हैं।

10:14 AM, 08 फरवरी 2025
मिल्कीपुर सीट पर मतगणना जारी
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना अभी भी जारी है।

वेदांता डिमर्जर रिकॉर्ड डेट घोषित! जानिए आपके शेयर पर असर

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू निलंबित, मुआवजा घोटाले का खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की