होली से पहले पुनः लौटेगी ठंड, होगी बारिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्लीः देश के ज्यादातर राज्यों में अब ठंड से राहत है। ठंड अब सुबह और शाम तक रह गई है। वहीं मौसम दिन में चटक धूप से लोगों को राहत मिल रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक ठंड पुनः दस्तक दे सकती हैं। होली से पहले ठंड फिर से करवट ले सकती है। इसके साथ ही लोगों को ठंडी हवाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेकिन उत्तर व मध्य भारत के इलाकों में दिन में चटक धूप से लोगों को राहत मिली है लेकिन यह राहत कुछ ही दिन की शेष है इसके बाद पुनः लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

कई राज्यों में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2.3℃ की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2.3℃ की वृद्धि होने की संभावना है।

यहां पर आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 फरवरी से पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 8 से 11 फरवरी तक तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक होली से पहले हल्की सर्दी लौटने की उम्मीद है।

Delhi Election Result Live: बहुमत में बीजेपी, आप पिछड़ी.…यह भी पढ़े

आज का राशिफल – 1 मार्च 2025

वेदांता डिमर्जर रिकॉर्ड डेट घोषित! जानिए आपके शेयर पर असर

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू निलंबित, मुआवजा घोटाले का खुलासा

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को